{"_id":"678e90094a5f9a745201fc40","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-128845-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मानसिक रूप के परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मानसिक रूप के परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 20 Jan 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मानसिक रूप से परेशानी के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधराम (40) सिवानी के वार्ड 13 नव भारत स्कूल के पास का रहने वाला था। वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके चलते बुधराम ने रविवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक तीन बच्चों का पिता था और मेहनत मजदूरी करता था। सिवानी थाना से जांच अधिकारी एसआई निकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में लावारिस मिला शव
भिवानी। शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप खाली जगह पर सिविल लाइन पुलिस को लावारिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी सतीश (50) के रूप में पहचान कराई। परिजनों के अनुसार सतीश शराब पीने का आदी था। वहीं पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर सोमवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में शास्त्री नगर निवासी संदीप ने बताया कि उसका पिता सतीश शराब पीने का आदी था। उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सतीश मृत अवस्था में पड़ा है। वहीं पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई रामदिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।