फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The work of laying pipelines for water drainage has begun

Bhiwani News: सेक्टर 13 में सवा करोड़ रुपये से बरसाती पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू

Sun, 02 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The work of laying pipelines for water drainage has begun
भिवानी में नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ। 
भिवानी। शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 में करीब सवा करोड़ के बजट से बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने के काम का शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने नारियल तोड़कर शुभारंभ कराया। इस मौके पर मौके पर पार्षद सुभाष तंवर, संदीप तंवर, सूर्या तंवर, अभिषेक दुग्ग्ल, संदीप यादव, मनोज खनगवाल, मोनू बादशाह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेक्टर 13 में बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने का काम शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने शुरू कराया। पाइप लाइन डाले जाने के बाद बारिश थमने के आधे घंटे बाद सेक्टर व आसपास के इलाकों का पानी निकासी हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सेक्टर 13 के 20 नंबर पार्क की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवाया। शनिवार को सेक्टर 13 में बारिश के पानी की निकासी के लिए लाइन, पार्क की मरम्मत, लिबर्टी सिनेमा हॉल के पास पानी की निकासी के लिए लाइन, गलियों का निर्माण, पुराना हाउसिंग बोर्ड में चार गलियों का निर्माण और पार्क में झूले आदि लगवाए जाने सहित करीब ढाई करोड़ रुपये के बजट के कार्य शुरू करवाए। इन कार्यों की शुरुआत नगर परिषद के खाते से विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षद संदीप यादव के प्रयासों से शुरू हुआ काम
सेक्टर 13, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बरसाती पानी की निकासी का कार्य नगर परिषद कराएगी। वार्ड दो के पार्षद संदीप यादव के प्रयासों से ये काम शुरू हुए हैं। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह सेक्टर की तरफ गए तो उसी वक्त पार्षद संदीप यादव ने अपने वार्ड व पॉश कॉलोनियों के बरसाती पानी की निकासी का मामला उनके संज्ञान में लाया था। इनके अलावा पार्षद ने विधायक घनश्याम सर्राफ से भी इस समस्या के समाधान की गुजारिश की थी। इस पर नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बारिश के पानी की निकासी का खाका तैयार करवा कर राशि मंजूर करवाई। इसका काम शुरू हुआ है।

सेक्टर 13 में बारिश के दिनों में अनेक जगह पर जलभराव की स्थिति बन जाती थी। सड़कों व खाली प्लाॅटों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों का वहां से निकलना दूभर हो जाता था। इनके अलावा बारिश का पानी पार्कों में भी जमा होता था। उससे पार्क की भी शोभा बिगड़ती थी। अब पाइप लाइन बिछने के बाद सेक्टर के बारिश का पानी कुछ ही क्षणों में निकल जाएगा। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।


करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। शहर के सेक्टर में पानी निकासी और सड़कों के निर्माण के काम कराए जा रहे हैं। नगर परिषद के अधीन आने वाले क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- घनश्याम सर्राफ, विधायक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed