{"_id":"68891cf6d845a7e1fd004a9a","slug":"the-winners-of-the-chess-competition-will-now-show-their-talent-at-the-district-level-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-137511-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शतरंज स्पर्धा के विजेता अब जिलास्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शतरंज स्पर्धा के विजेता अब जिलास्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
Wed, 30 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाल शिक्षा निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में आयोजित महिला शक्ति स्कूली शतरंज चैंपियनशिप प्रति
भिवानी। बाल शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित महिला शक्ति स्कूली शतरंज स्पर्धा का मंगलवार को समापन हुआ, जिसमें खंड स्तर पर विजेता बने खिलाड़ियों को अब जिला स्तरीय मुकाबलों में खेलने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव और पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने दी।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें कुल 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से हर वर्ग में 5-5 लड़के व 5-5 लड़कियों को चयनित किया गया। इस प्रकार कुल 40 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, स्कूल निदेशक शिवकुमार भारद्वाज, राजकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता भारद्वाज, संचिता, विकास, राजकीय प्राचार्य वीरेंद्र समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।