फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The weather changed, the temperature drop

बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, the temperature drop
tem
भिवानी। पिछले सप्ताहभर की चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार रात से मौसम बदला। रात को चली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तो अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री तक गिरा। दिनभर तेज धूप खिली तो सायं के समय आसमान में हलके बादल छाये। बदलते मौसम से किसान चिंतित है। खेत और मंडी दोनों जगह खुले आसमान के नीचे किसानों का पीला सोना यानी गेहूं रखा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताहभर तक तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। तापमान भी 38 डिग्री से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार सायं अचानक मौसम बदला और ठंडी हवा चलने लगी। रात को चली ठंडी हवा के कारण मौसम बदला। मंगलवार को मौसम में ठंडक नजर आई। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर तीन बजे तक दिन काफी गर्म रहा। सायं के समय आसमान में बादल भी छाए। लोगों ने बदले मौसम के बाद गर्मी से राहत ली मगर किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे दिखी। किसानों का खेल और मंड़ी में गेहूं खुले में पड़ा है। ऐसे में उन्हें पकी-पकाई फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed