फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The war with Corona will be fought in the temples of education

शिक्षा के मंदिरों में लड़ी जाएगी कोरोना से जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The war with Corona will be fought in the temples of education
बिना मास्क बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं के चालान करती सिटी थाना पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान को गति देने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग युवाओं को वैक्सीन के सुरक्षा चक्र में बंधने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग शिक्षा के मंदिरों (विद्यालय/महाविद्यालय) में भी कोरोना से जंग लड़ेगा।
इसके तहत जिले के विद्यालय और महाविद्यालयों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से इन संस्थानों के स्टाफ और 18 साल से अधिक आयु के युवाओं को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। विभाग ने इस अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन मास्टर प्लान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम महाविद्यालय में जाकर टीकाकरण शिविर का आयोजन करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीन की मोबाइल वैन और सीएचसी के स्टाफ द्वारा इस अभियान को पूरा किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सीएचसी स्तर के अधिकारियों और स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। इस अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक टीम में एक मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और वार्ड सर्वेंट को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर ही ली जाएगी टीकाकरण की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दिनों हर घर दस्तक अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सिविल सर्जन ने निर्देश दिए थे कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही टीकाकरण के लिए टीम तैनात की जाए। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक नागरिक से टीकाकरण की जानकारी लें और जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें टीका लगाएं। अब महाविद्यालयों में भी टीम प्रवेश द्वार पर ही जमावड़ा करेगी और महाविद्यालयों में आने वाले विद्यार्थियों और स्टाफ से वैक्सीनेशन की जानकारी लेगी। जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवा रखा उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर डोज लगाई जाएगी।
शिविर के लिए कर सकते हैं वार रूम में संपर्क
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के वार रूम को कोरोना वैक्सीन को लेकर मुख्य केंद्र बनाया हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जो भी स्कूल मुखिया अपने स्कूल में वैक्सीनेशन शिविर लगवाना चाहते हैं, वे वार रूम में आकर इस संबंध में सूचित कर दें, ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मिल सके। जिन स्कूलों में अधिक स्टाफ है, उन्हें विभाग की टीम द्वार स्कूल में जाकर ही टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 783321 को पहली और 625047 को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग ने 93 फीसदी को पहली और 74 फीसदी को दूसरी डोज लगी है। इनमें वहीं जिले के 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5657 को पहली और 5514 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 4385 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 4940 को पहली और 4783 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 480377 को पहली और 359240 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 163917 को पहली और 139297 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 128430 को पहली और 116213 को दूसरी डोज लग चुकी है। (संवाद)

दोनों डोज जरूर लगवाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को तहत अब महाविद्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही जो भी स्कूल कैंप लगवाने का इच्छुक हैं, वे इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दें, तुरंत उनके स्कूल में शिविर लगवा दिया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं। दोनों डोज के बाद ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed