फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The wanted accused of hitting a police employee with the intention of killing him has been arrested

Bhiwani News: पुलिस कर्मचारी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The wanted accused of hitting a police employee with the intention of killing him has been arrested
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल ने पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से वाहन से टक्कर मारने के मामले में पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश का बुलंदशहर कारागार भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक रोहतक केके राव द्वारा पांच हजार रुपये का इनामी घोषित आरोपी शरीफ निवासी रोहिंदा जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को तोशाम पुलिस थाना में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। गत 26 जून 2021 की रात्रि को पुलिस टीम नाइट डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप डाला में कुछ लोग भैंस चोरी कर ले जा रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अपने पिकअप डाला से सीधी पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। रात को मौका पाकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बुलंदशहर जिला कारागार भेजा गया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed