{"_id":"6669edfec68c5f63cd0287e4","slug":"the-villagers-got-the-water-tank-cleaned-at-their-own-expense-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118595-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ग्रामीणों ने खुद के खर्च पर कराई जलघर के टैंक की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ग्रामीणों ने खुद के खर्च पर कराई जलघर के टैंक की सफाई
Thu, 13 Jun 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव चांग के जलघर में ट्रैक्टर के द्वारा सफाई करते ग्रामीण।
भिवानी। गांव चांग के जलघर टैंकों की ग्रामीणों ने खुद ही खर्च कर सफाई कराई। इन टैंकों के अंदर करीब तीन फीट मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी। पिछले काफी अर्से से ग्रामीण जलघर के टैंकों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी पीने को मजबूर थे।
गांव चांग में जलघर सफाई करने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसकी अगुवाई सुनील रंगा ने की। कमेटी ने गांव में करीब 27 हजार रुपये एकत्रित किए और फिर इसके बाद ट्रैक्टर से जलघर के दो टैंकों के अंदर जमा मिट्टी और गाद को बाहर निकालने का काम शुरू कराया।
ग्रामीण सुभाष ठेकेदार, रवि सरंपच, सतबीर चोकीदार,अमित पंच,सतीश मास्टर, शिवकुमार चांगिया ने भूतलान पाना, गोलागढ़ी और छोटी चांग के सहयोग से टैंकों को साफ कराया गया है। उन्होंने बताया कि टैंकों के अंदर मरे हुए सांप और काफी गंदगी पड़ी थी। कई सालों से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलघर टैंकों की कोई सुध नहीं ली थी। इन टैंकों के अंदर से हजारों टन मिट्टी और गाद को बाहर निकाला गया है। इसके बाद इन टैंकों की पानी भंडारण क्षमता भी बढ़ेगी वहीं ग्रामीणों को भी स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा। जलघर सफाई के लिए गठित कमेटी सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी कमेटी इस तरह के कार्य करती रहेगी। वह विभाग का इंतजार नहीं करेगी।