{"_id":"694191df065e7720440de046","slug":"the-village-council-of-amirwas-has-decided-to-ban-the-practice-of-death-feasts-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144022-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव अमीरवास की पंचायत ने मृत्यु भोज को बंद करने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव अमीरवास की पंचायत ने मृत्यु भोज को बंद करने का लिया फैसला
Tue, 16 Dec 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। गांव अमीरवास की पंचायत ने मृत्यु भोज को बंद करने का फैसला लिया है। मंगलवार को पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच राजवीर सिंह नेहरा ने की। बैठक में गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान गांव के जिम्मेदार लोगों ने मृत्यु भोज की परंपरा को समाप्त करने की बात रखी जिसे सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से स्वीकार किया
पंचायत ने निर्णय लिया कि अब से गांव में मृत्यु भोज आयोजित नहीं किया जाएगा और यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उस पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस फैसले से गांव में सामाजिक बदलाव की ओर एक कदम बढ़ाया गया है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
इस अवसर पर पंचायत में राजेंद्र, महावीर, रामफल, सतीश, रघुवीर सिंह सहित अन्य जिम्मेदार लोग भी उपस्थित थे। पंचायत के इस कदम का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने इसे एक सही दिशा में उठाया गया कदम बताया जो समाज में समानता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देगा।