फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The temple of treatment smells of mismanagement, basic needs locked away

Bhiwani News: इलाज के मंदिर में बदइंतजामी की बू, ताले में कैद बुनियादी जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The temple of treatment smells of mismanagement, basic needs locked away
नागरिक अस्पताल में नीकू वार्ड के पास स्थित शौचालय पर लटका ताला।
भिवानी। सीवर ब्लॉक होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल के शौचालय बंद कर दिए गए हैं जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कुछ शौचालयों के बाहर नोटिस चस्पा कर ताला लगा दिया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि सीवर ब्लॉक होने के कारण शौचालय कार्य नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सीवर जाम होने से शौचालयों में पानी भर जाता है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाती है। मरीजों व तीमारदारों के लिए यह महज सूचना है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही है। विभाग की अनदेखी के कारण स्वास्थ्य विभाग को मजबूरन अपने शौचालय बंद करने पड़ रहे हैं। अस्पताल परिसर में कई सीवर मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े हैं और उनमें दूषित पानी जमा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 2000 लोग आते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी समय हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय खुले मैनहोल में गिरने का खतरा अधिक बना रहता है।
विज्ञापन


नीकू वार्ड में शौचालय पर लगाया गया है सीवर ब्लॉक होने का नोटिस
नीकू वार्ड में सीवर ब्लॉक होने के कारण शौचालयों में गंदगी और बदबू फैल रही है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन ने पुरुष शौचालय के बाहर सीवर ब्लॉक होने का नोटिस लगाकर उसे बंद कर दिया है। हालांकि इसके विकल्प के तौर पर मरीजों और तीमारदारों के लिए अन्य शौचालय की कोई अलग व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरन उन्हें अन्य विभागों में जाकर शौचालयों का प्रयोग करना पड़ रहा है, जिससे दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में खुले मैनहोल बन रहे हैं हादसों का कारण
अस्पताल परिसर में कई सीवर मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े हैं। कई बार सीवर ओवरफ्लो होने के बाद दूषित पानी बाहर फैल जाता है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। खुले मैनहोल के कारण मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। बच्चे कभी भी इन खुले सीवरों में गिरकर चोटिल हो सकते हैं।


बच्चा नीकू वार्ड में दाखिल है। इस कारण यहां बैठकर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यहां शौचालय की सुविधा नहीं है। शौचालयों को बंद कर सूचना चस्पा कर दी गई है। शौचालय नहीं होने के कारण अस्पताल में नीचे जाकर शौचालयों का प्रयोग करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - बलबीर, तीमारदार।

नीकू वार्ड के पास एक ही पुरुष शौचालय है। वह भी सीवर ब्लॉक होने के कारण अस्पताल प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। ऐसे में शौचालय बंद होने के कारण परिसर के अन्य शौचालयों में जाना पड़ रहा है। - सुरेश तीमारदार



सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण अस्पताल में नीकू वार्ड के शौचालय को बंद किया गया है। अस्पताल में सीवर सफाई करवाने को लेकर कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। इसी सप्ताह ब्लॉक सीवर की सफाई करवाकर खोल दिया जाएगा। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - बलवान सिंह, प्रभारी, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed