फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The temperature dropped by one degree, yet there was no respite from the heat.

Bhiwani News: एक डिग्री तापमान गिरा फिर भी तपिश से नहीं मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by one degree, yet there was no respite from the heat.
भिवानी। एक डिग्री तापमान गिरने के बावजूद जिले में गर्मी से राहत नहीं मिली। बुधवार को भी सूर्य की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किए रखा। 43 डिग्री तापमान के बीच शहर की मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही जबकि दोपहर के समय बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। इसका असर बाजारों पर भी दिखाई दिया और दोपहर के समय बाजारों में कारोबार ठप रहा। दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम खुश्क बना हुआ है। 22 मई तक मौसम आमतौर पर इसी तरह रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। लू चलने के भी आसार हैं जबकि रात के तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है कि नरमा की बिजाई जल्द पूरी करें। खेतों को अच्छी तरह तैयार करने के बाद शाम के समय बिजाई करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed