फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The teenager found from Shamli will be taken care of in the children's ashram

साढ़े 17 साल की नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, बालिग होने तक आश्रम में होगी देखभाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The teenager found from Shamli will be taken care of in the children's ashram
भिवानी। बवानी खेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा कर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने यूपी के शामली बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी 13 जुलाई को एक बच्चे की मां बन चुकी है। किशोरी अब नवजात बच्चे के साथ भिवानी में स्थित बाल सेवा आश्रम में रह रही है।
विज्ञापन

बवानी खेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की (17) को यूपी के शामली जिले के एक गांव निवासी युवक जून 2021 में अपने साथ भगाकर ले गया था। इस संबंध में पीड़ित के परिजनों ने बवानी खेड़ा थाने में शिकायत दी थी। करीब एक साल बाद 17 जुलाई को बवानी खेड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में छोड़ दिया। फिर सीडब्ल्यूसी की मदद से नाबालिग लड़की और उसके बच्चे को भिवानी के बाल सेवा आश्रम में भेज दिया गया। बाल सेवा आश्रम में पहुंची किशोरी बच्चे को अपने पास ही रखना चाहती है। वहीं, बच्चे के साथ उसकी मां को भी आरोपी युवक के परिजन अपनाने को तैयार हैं। वहीं, लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए तो उसने मायके जाने से इनकार कर दिया है। इसी के बाद उसे बाल कल्याण समिति की मदद से बाल सेवा आश्रम भिजवाया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बवानी खेड़ा पुलिस नाबालिग लड़की को लेकर वन स्टॉप सेंटर में 17 जुलाई की रात दो बजकर 18 मिनट पर आई थी। नाबालिग के साथ उसका चार-पांच दिन का नवजात बच्चा भी था। उसके बाद मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी गई थी। अब यहां से नाबालिग लड़की और नवजात को यहां से बाल सेवा आश्रम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक काजला, इंचार्ज, वन स्टॉप सेंटर भिवानी।
सीडब्ल्यूसी के माध्यम से नाबालिग लड़की और उसका नवजात बच्चा 19 जुलाई को बाल सेवा आश्रम में लाया गया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लड़की की नियमित काउंसलिंग कराई जा रही है। जब तक सीडब्ल्यूसी चाहेगी वह यहां अपने नवजात बच्चे के साथ रहेगी।

- भलेराम, सुपरिंटेंडेंट, बाल सेवा आश्रम भिवानी।
बवानी खेड़ा क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को जून 2021 में एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में आरोपी तेजपाल यूपी के शामली निवासी को 17 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा जा चुका है।
-संदीप, एसएचओ बवानी खेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed