फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The team returned empty handed due to uproar and protest during the measurement of the municipality

Bhiwani News: नगर पालिका की पैमाइश में हंगामा विरोध के कारण बैरंग लौटी टीम

Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The team returned empty handed due to uproar and protest during the measurement of the municipality
लोहारू के बस स्टेंड के नजदीक हरियल पार्क की जमीन की पैमाइश करते नपा अधिकारी व कर्मचारी। 
लोहारू। नगर पालिका द्वारा बुधवार को शहर के बस स्टैंड के नजदीक स्थित वर्षों से बदहाल पड़े हरियल पार्क और पुराने शहर में हडा रोड़ी के नाम से जानी जाने वाली करीब पौने तीन एकड़ जमीन की पैमाइश की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप तायल और अधिकारियों की मौजूदगी में हरियल पार्क की जमीन की पैमाइश तो पूरी कर ली गई लेकिन हडा रोड़ी वाली जमीन की पैमाइश पर वहां मौजूद एक पक्ष के विरोध के कारण नहीं हो पाई और टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


चेयरमैन प्रदीप तायल ने बताया कि बस स्टैंड के पास स्थित वर्षों पुरानी जमीन, जहां वाहन खड़े होते हैं की पैमाइश बुधवार को कर ली गई है। वहीं पुराने शहर में श्मशान भूमि के पास करीब पौने तीन एकड़ की जमीन है जिसे हडा रोड़ी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पहले इस जमीन पर कम उम्र में मृत्यु को प्राप्त होने वाले बच्चों को दफनाया जाता था। बुधवार को इस जमीन की पैमाइश की जानी थी लेकिन विरोध के चलते माप नहीं हो पाई।
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद ही इस जमीन की पैमाइश का कार्य पूरा किया जाएगा। इस दौरान एमई सुरेंद्र सिंह, बीआई राकेश कुमार, सुरेंद्र सैनी, पार्षद अजय शर्मा, संतलाल, अशोक सैनी और प्रतिनिधि विपिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed