{"_id":"6526e05cd9c6a1e74c07f379","slug":"the-team-of-womens-college-tosham-became-the-winner-in-the-final-match-of-kabaddi-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-7017-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला महाविद्यालय तोशाम की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला महाविद्यालय तोशाम की टीम बनी विजेता
Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
एमएनएस कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में तोशाम की रेडर को लाइ
भिवानी।
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सीबीएलयू की दो दिवसीय पुरुष व महिलाओं की इंटर काॅलेज कबड्डी चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बंसीलाल महिला महाविद्यालय तोशाम की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में भिवानी एवं दादरी जिले में स्थित राजकीय व प्राइवेट महाविद्यालयों की लडकें व लड़कियों की 11 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह में सेवानिवृत्त कबड्डी कोच कमल सिंह मंढ़ाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीबीएलयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. सुरेश मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चैंपियनशिप कनवीनर डॉ. मितेश शर्मा ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में चौधरी बंसीलाल महिला महाविद्यालय तोशाम की टीम ने महिला महाविद्यालय झोझूकलां की टीम को राेमांचक मुकाबले में 43-42 स्कोर के साथ हराया।
डॉ. जगवीर सिंह मान ने बताया कि लड़कों के वर्ग में एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी की टीम ने वैश्य कॉलेज भिवानी को सुपर रेड में 7-5 के अंतर से हराकर मैच जीता। अंत में विश्वविद्यालय के लड़के एवं लड़कियों की टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ऑफिशियल एवं रेफरी के रूप में संजय कुमार, सत्यवान, विद्यानंद, बलजीत सिंह, कृष्ण घनघस, संदीप कुमार, संजय शर्मा, मनजीत ढांडा, पवन, विरेंद्र सिंह डीपी, मुलतान सिंह, रविन्द्र घनघस, मीनू ने योगदान दिया।