फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The system stalled ... 48 mm rain submerged the roads of the city, crops bloomed in the fields

व्यवस्था ठप... 48 एमएम बारिश से शहर के मार्ग जलमग्न, खेतों में खिली फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The system stalled ... 48 mm rain submerged the roads of the city, crops bloomed in the fields
बारिश के बाद गांव चांग में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में शनिवार को अल सुबह के बाद शाम को तेज बारिश हुई। पिछले 15 घंटे में 48 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश ने एक बार फिर शहर की सीवरेज व्यवस्था ठप कर दी और शहर के सभी मुख्य मार्गों, कॉलोनियों में जलभराव लोगों के लिए आफत बना। दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। बारिश से शहर वासी जहां परेशान रहे, वहीं फसलों की डाली में जान आ गई है, जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान है।
विज्ञापन

वीरवार को 10 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को आसमान में बादल तो छाए रहे मगर बारिश नहीं हुई। शनिवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई। सुबह करीब आठ बजे तक जमकर बारिश हुई। सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक बारिश रूकी। हालांकि बीच बीच में बूंदाबांदी हुई। शाम को एक बार फिर तेज बारिश हुई। जिसने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। 15 घंटे के दौरान 48 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के मुख्य मार्गों के अलावा निचले इलाकों में भी जलभराव हुआ, जो लोगों के लिए आफत बना। लोग दिनभर परेशान रहे। शहर के रामनगर, बीटीएम चौक, दिनोद गेट, मनान पाना, दिनोद चौकी के पास, दादरी गेट, हनुमान गेट, हालुवास गेट, सरकुलर रोड, सामान्य अस्पताल के मुख्य गेट के पास आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

पांच घंटे में 20 एमएम तो 10 घंटे में हुई 28 एमएम बारिश
अलसुबह करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश शाम छह बजे तक चली। अल सुबह तीन बजे से सुबह आठ बजे तक ही 20 एमएम बारिश हो चुकी थी। इसके बाद के शाम छह बजे तक के 10 घंटे के दौरान 28 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए बरसा सोना, किसानों के बचे लाखों
बारिश खेतों में सरसों और गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बूटी बनी। वीरवार की बारिश जहां राहत लाई थी, वहीं शनिवार की बारिश ने तो फसलों में नई जान डाल दी है। अब किसानों को फिलहाल सिंचाई की जरूरत नहीं, जिससे उनके लाखों रुपये डीजल के रूप में बचेंगे।
सर्द हवाओं ने झकझोरा, घरों में दूबके लोग
दूसरे दिन सर्द हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। हालांकि तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश
भिवानी 48 एमएम
तोशाम 08 एमएम
बवानीखेड़ा 10 एमएम
सिवानी 08 एमएम
लोहारू 16 एमएम
बहल 20 एमएम
बारिश से फसलों में होगा फायदा, बढ़ी ठिठुरन
चांग। लगातार दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से फसलों में विशेष फायदा होगा। शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई, जिस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। किसानों का मानना है कि बारिश से फसलों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा और फसलों की बढ़ोतरी में मदद मिलेगी। किसान रणबीर परमार, पवन नंबरदार, देवेंद्र कालड़ा आदि का कहना है कि गेहूं, सरसों व अन्य फसलों के लिए बारिश आवश्यक है। जिससे गेहूं की फसल में अधिक फुटाव होगा।

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, सड़कों पर जलभराव
कैरू। बारिश के कारण सड़कों पर हुए जलभराव से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश से गलियों, सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी जमा होने से वाहन चालकों के साथ राहगीर भी परेशान रहे। कैरू क्षेत्र के गांव देवराला कैरू, धारवानबास, लोहानी, लेघा, इंदीवाली, नंदगांव इरवाई, चंदाबास, मनसरबास आदि गांवों में एक सप्ताह से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते कारोबार जरूर प्रभावित हो रहा है और इससे ठिठुरन बढ़ गई। किसान छोटूराम पूनिया, मनोहर लाल, मातूराम पायल, राजबीर, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि बारिश होने के बाद फसल की सिंचाई भी नहीं करनी पड़ेगी।

 दोपहर बाद आई तेज बारिश के बीच अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। संवाद

दोपहर बाद आई तेज बारिश के बीच अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed