फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The strike of sanitation workers continued for their demands

Bhiwani News: मांगों के लिए दूसरे भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना

Tue, 17 Dec 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
The strike of sanitation workers continued for their demands
गर परिषद कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। 
भिवानी। विभिन्न मांगों के लिए नगर परिषद सफाई कर्मचारियों का मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना स्थल पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की तथा अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से निकाय मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। नगर परिषद कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करवाने की गुहार कई बार निकाय मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों से लगा चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों के प्रति जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। इसके चलते अब सफाई कर्मचारियों में रोष है और वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर की आबादी के हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने, हरियाणा कौशल रोजगार के तहत लगे ड्राइवर से दरोगा का कार्य लेना बंद कर ड्राइवरी का कार्य ही लिया जाए, नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने, कमेटी में हाथ की रेहड़ियां व रिक्शा का टेंडर पास किए जाने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश, दयानंद, विजय कुमार, रविंद्र, कुलदीप, मोहन, सुनील, कुलवीर, सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई न होने से लगे शहर में कूड़े के ढेर
लगातार दो दिन से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके कारण शहर में विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। साथ ही कूड़े का उठान न होने के कारण रिहायशी क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है। इसके कारण लोगों को बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed