फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The strike continues in the new grain market, no purchase on Thursday

नई अनाजमंडी में हड़ताल जारी, नहीं हुई वीरवार को भी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The strike continues in the new grain market, no purchase on Thursday
भिवानी। नई अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। वीरवार को मंडी में अधिकारिक रूप से कपास की कोई बोली नहीं कराई गई, मगर इसके बावजूद भी मिलरों ने करीब 300 क्विंटल कपास खरीदा। वहीं प्राइवेट तौर पर ढाई सौ क्विंटल बाजरा भी बिका। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडी में हड़ताल के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौसम खराब होने की वजह से मंडी में बहुत कम किसान पहुंचे।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में लगातार चौथे दिन भी आढ़तियों की हड़ताल रही। हड़ताली आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग उठाई। आढ़ति एसोसिएशन के जिला प्रधान सुभाष मित्तल, मंडी प्रधान राजेंद्र प्रसाद, महासचिव सतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेशभर में आढ़ति अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। मंडी के चारों गेट भी आढ़तियों ने बंद किए हुए हैं। यही वजह रही कि मंडी में वीरवार को भी हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों ने कपास व बाजरा की कोई बोली नहीं कराई।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम खराब, फसलों के रखरखाव की भी बनी समस्या
लगातार दूसरे दिन भी वीरवार को मौसम खराब रहा। जिसकी वजह से मंडी में आने वाले किसानों को अपनी फसल रखने के लिए भी समस्या बन रही है। मंडी में तीन शेड हैं, लेकिन अधिकतर शेड के नीचे पहले से ही कपास के ढेर लगे हैं। नए किसानों के लिए फसल रखने का संकट बना है वहीं आढ़ति भी हड़ताल की वजह से किसानों की फसलों का मंडी में रखरखाव नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंडी में वीरवार को कोई बोली नहीं कराई गई है। लेकिन इसके बावजूद मिलरों ने करीब 300 क्विंटल कपास व करीब ढाई सौ क्विंटल बाजरा खरीद किया है। विभाग लगातार खरीद करा रहा है। हड़ताल के कारण बोली नहीं हुई है।
-मोहनलाल, ऑक्सन रिकार्डर, भिवानी अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed