फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The state team won bronze in sub junior national handball

Bhiwani News: सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल में प्रदेश की टीम ने जीता कांस्य

Tue, 08 Oct 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
The state team won bronze in sub junior national handball
हैंडबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ स्कूल स्टाफ। 
भिवानी। हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

कोच विवेक कुमार ने बताया कि 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता तीन से सात अक्तूबर तक हैदराबाद में हुई थी। इसमें हरियाणा प्रदेश की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम के साथ हुआ। हरियाणा की टीम ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक पाया है।
विज्ञापन

हरियाणा टीम का नेतृत्व कोच फूल कुमार ने किया। कोच विवेक खरकिया ने कहा कि हरियाणा की हैंडबाल टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में से दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया गया। इसलिए विवेक खरकिया, कोच फूल कुमार, नरेंद्र, अशोक सरल, विकास बहराना, राजू नाथूवास, कोच नरेश बलोदा आदि ने पदक विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशस्तरीय विद्यालयी जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में विद्या विहार के वीरेन ने जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसीभिवानी। सोनीपत के स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित प्रांतीय विद्यालयी जिम्नास्टिक टूर्नामेंट अंडर 17 में हलवासिया विद्या विहार के खिलाड़ी वीरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसी विद्यालय की छात्राओं की अंडर 17 टीम ने सोनीपत के रतनगढ़ में स्थित सर छोटू राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन द्वितीय हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लिया। इस टीम ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। छात्रा कैप्टन सिया के नेतृत्व में खिलाड़ी पलक, निकिता, वंशिका, दिव्यांशी, नेहा, वृष्टि, प्रियांशी, साक्षी, वंशिका, निलाक्षी भी प्रतिभागी रहीं। खेल प्रशिक्षक रामभगत और प्रीति यादव ने शानदार जीत का श्रेय कैप्टन सिया को दिया। उन्होंने बताया इस उपलब्धि में टीम का योगदान भी काफी सराहनीय रहा। विद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत, प्राचार्य विमलेश आर्य समेत मुख्य अतिथि रहे डॉ. रूपेंद्र रंगा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, दीपक वशिष्ठ, मनोज शर्मा, नरेश मेहता, सूरजभान लांबा, गरिमा शर्मा, रितु शर्मा, सचिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed