फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The son of the deceased is circling for arrears

बकाया राशि के लिए चक्कर लगा रहा मृतक का बेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The son of the deceased is circling for arrears
भिवानी। नगर परिषद में गलियों व सड़कों के निर्माण कार्य करने वाले एक ठेकेदार की मौत के बाद उसका लड़का लाखों रुपयों की बकायेदारी पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत नगर परिषद से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व गृहमंत्री तक की। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। न्यायालय ने भी मामला निपटान के आदेश दिए, मगर फिर भी उसे फूटी कोड़ी नहीं मिली। नई अनाज मंडी तोशाम निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसके पिता हनुमान प्रसाद शर्मा नगर परिषद में ठेकेदारी का काम करते थे। वर्ष 2013 में उनके पिता ने 24 लाख 14 हजार रुपये का काम किया था। इसमें से उसके पिता के जीवित रहते दस लाख की राशि का भुगतान कर दिया गया था। लेकिन नगर परिषद में 14 लाख 14 हजार का भुगतान बाकी था। उनके पिता की 30 मई 2021 को मौत हो गई। प्रवीण ने बताया कि 19 अगस्त 2013 को बकाया राशि भुगतान के लिए उसके पिता के जीवित रहते ही हाईकोर्ट में गए थे, हाईकोर्ट ने भी इस मामले को निपटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद उनके पिता की मौत हो गई, लेकिन कार्य के तकनीकी रिपोर्ट व पूरे कागजात लेकर आज तक चक्कर लगा रहे हैं, उनका भुगतान नहीं किया गया है। प्रवीन कुमार का आरोप है कि पहले तो नप अधिकारी उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द करने का झूठा आश्वासन देते रहे, मगर अब अधिकारी सीधे मुंह बात तक नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त को शिकायत देकर मांग की है कि जल्द से जल्द उनके पिता की बकाया राशि का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed