फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The SHO garlanded shopkeepers who had placed their goods on the sidewalk, then requested them to remove their goods

Bhiwani News: फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों को एसएचओ ने पहनाई माला, फिर किया सामान हटाने का अनुरोध

Thu, 11 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The SHO garlanded shopkeepers who had placed their goods on the sidewalk, then requested them to remove their goods
दिनोद गेट पर दुकान के आगे अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को माला पहनाकर समझाते ट्रैफिक पुलिस थाना 
भिवानी। शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत बुधवार को जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक ने दिनोद गेट की हैंडलूम मार्केट के दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान रखने पर अलग अंदाज में समझाया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को गांधी गिरी दिखाकर समझाया। ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने उन दुकानदारों को माला पहनाई जिन्होंने अपनी दुकान के आगे सामान फुटपाथ पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

दुकानदारों को माला पहनाकर भविष्य में दुकान के अंदर ही सामान रखने का अनुरोध किया गया। ट्रैफिक एसएचओ ने बताया कि यह अभियान केवल दुकानदारों को समझाने के लिए था इस दौरान कोई चालान नहीं काटा गया है लेकिन भविष्य में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज चालू हो चुका है जबकि देवसर चुंगी के समीप लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में देवसर चुंगी से ऑटो मार्केट और दिनोद रोड की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। दिनोद गेट पर हैंडलूम की दुकानों में गर्म कंबल और गर्म कपड़ों को दुकानदारों ने फुटपाथ पर रखकर बेचना शुरू कर दिया है जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

जिला यातायात पुलिस ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपना हैंडलूम का सामान दुकान के अंदर रखें और फुटपाथ खाली रखें ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे। पहले दिनोद रोड पर पुल नहीं होने के कारण वाहनों की आवाजाही कम थी लेकिन पुल बनने के बाद यहां दिनभर सैकड़ों वाहनों का आवागमन लगा रहता है। दुकानदारों ने पुलिस के इस अनुरोध को सराहनीय बताया और भरोसा दिलाया कि वे फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करेंगे तथा अतिक्रमण मुक्त अभियान में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::
शहर के सभी बाजारों में दुकानदारों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे फुटपाथ पर अपना सामान न रखें। दिनोद गेट पर रेलवे ओवरब्रिज चालू होने की वजह से यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इसी को लेकर दिनोद गेट पर जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदारों को माला पहनाकर उन्हें समझाया गया कि वे अतिक्रमण न करें और यातायात को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। दुकानदारों ने भी आश्वासन दिया है कि वे अतिक्रमण नहीं करेंगे। अगर फिर भी यहां अतिक्रमण होता है तो कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed