फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The scorching heat... The intense sunlight troubled in the morning, but the rain in the afternoon provided relief.

Bhiwani News: चुभती-जलती गर्मी...सुबह तेज धूप ने सताया, दोपहर बाद बारिश ने दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The scorching heat... The intense sunlight troubled in the morning, but the rain in the afternoon provided relief.
सीबीएलयू में शुक्रवार को साढ़े 12 बजे घर जाती छात्राएं। 
भिवानी। जिले में भीषण गर्मी का दाैर जारी है। बीते एक सप्ताह से लगातार चल रही लू ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। शुक्रवार को सुबह तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल उमड़ आए। दोपहर करीब सवा 3 बजे बारिश शुरू हो गई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। करीब एक घंटे चली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ गई। वहीं गर्मी से खेतों में किसानों की फसल झुलसने लगी है। उम्मीद है कि इस बारिश से उन्हें नवजीवन मिलेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में करीब 10 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहली बार हरियाणा राज्य में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 9 जिलों में भिवानी भी शामिल है। आईएमडी के अनुसार लू चलने के दौरान अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. देवीलाल ने बताया कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवाएं और बूंदाबांदी के आसार हैं। 18 से 23 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और मैदानी इलाकों में व्यापक असर संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लू के थपेड़ों के कारण लोग सिरदर्द-उल्टी व दस्त से ग्रस्त होने शुरू हो गए हैं। आलम यह है कि नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनाें सामान्य दिनों की तुलना में 30 फीसदी मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सक मरीजों को पानी अधिक पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed