फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The sarpanch will now take the support of Khaps and farmer organizations regarding e-tendering

भिवानी: ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंच अब लेंगे खापों और किसान संगठनों का भी साथ

Sun, 12 Feb 2023 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:20 AM IST
विज्ञापन
The sarpanch will now take the support of Khaps and farmer organizations regarding e-tendering
सरपंचों की बैठक को संबोधित करते सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान आशीष बेनीवाल। 
भिवानी। ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरपंचों ने भिवानी में मुख्यमंत्री के आगमन में विरोध करने की भी कोशिश की थी मगर पुलिस के सामने उनकी नहीं चली। इसके बाद सरपंचों ने बैठक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भिवानी सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान आशीष बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरपंचों ने निर्णय लिया कि सरपंच अब जनसंगठनों के बाद खापों और किसान संगठनों का भी साथ लेंगे। इसके लिए शनिवार को सरपंचों ने दो घंटे बैठक की। बैठक में सोमवार से आंदोलन को अधिक तेज करने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीबीएलयू में आयोजित विज्ञान सम्मलेन और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शिरकत की। इस दौरान पुलिस के गुप्तचर विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सरपंचों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। हालांकि सरपंचों ने कोई विशेष विरोध नहीं किया। भिवानी बीडीपीओ कार्यालय के सामने सरपंचों का धरना जारी रहा। इसके बाद बड़ चौक के नजदीक सरपंचों की बैठक हुई। जिला प्रधान एवं गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने बताया कि ई टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों का धरना जारी रहेगा। सोमवार से सभी सरपंच किसान संगठनों व खापों से सहयोग के लिए संपर्क करेंगे। जिले में सर्व जातीय जाटू खाप 84 और धामाण खाप के पदाधिकारियों से संपर्क साधा जाएगा। सरपंच आशीष बेनीवाल ने बताया कि हम भी किसानों के बेटे हैं। ऐसे में पूरा समाज मिलकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगा तो सफलता जरूर मिलेगी। इस अवसर पर सरंपच जोगेंद्र बीरण, अनिल रापड़िया जूई खुर्द, पवन रापड़िया जूई कलां, अवन लांबा जूई बिचली, सुधीर उमरावत, बजरंग धारेडू, प्रदीप मानहेरू सहित अनेक सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed