फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The roof of the house under construction collapsed, mason and laborer injured

निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, राजमिस्त्री व मजदूर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house under construction collapsed, mason and laborer injured
भिवानी। आंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर पांच में दीवार खिसकने से निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई, जिसके कारण काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। मामला मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे का है।
विज्ञापन

आंबेडकर कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उसने छह माह पहले घर पर एक कमरा बनाया था। जिसमें तीन दिन पहले ही लिपाई और छत पक्की करवाने का काम शुरू किया है। मंगलवार दोपहर को मिस्त्री ने उसे लोहे की एंगल बदलवाने के लिए भेज गया, जबकि गांव ढाणा लाडनपुर निवासी राजमिस्त्री 45 वर्षीय बलराज और 50 वर्षीय मजदूर रामकुमार लिपाई कर रहे थे। सतीश ने बताया कि उसकी बहन मनीषा और मां भतेरी बाहर आंगन में बैठी थी। अचानक की दीवार खिसक गई और बलराज व रामकुमार पर छत गिर गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी वाहन में आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां उपचाराधीन बलराज ने बताया कि उन्होंने दीवार में दरार आते ही बाहर निकलने की कोशिश की थी, मगर वे निकल नहीं पाए और छत के नीचे दब गए। हादसे में बलराज के हाथ, पांव और सिर में चोट आई है। जबकि रामकुमार के सिर, चेहरे और पांव में गंभीर चोट आई हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं नागरिक अस्पताल में मंगलवार को छुट्टी होने के कारण एक्सरे की सुविधा नहीं होने की वजह से घायलों को निजी लैब में एक्स-रे करवाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मकान में लिपाई के लिए ज्यादा पानी का छिड़काव कर दिया था और नीचे की दीवार मिट्टी में बनी हुई थी। अधिक पानी की वजह से दीवार से मिट्टी बाहर निकल गई और दीवार खिसकने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed