फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The road had caved in four times due to cracks in the main chamber of rainwater disposal, now the road has been closed for solution.

Bhiwani News: बरसाती डिस्पोजल के मुख्य चैंबर में दरार से सड़क धंस चुकी थी चार बार, अब समाधान के लिए किया रास्ता बंद

Sat, 20 Jul 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
The road had caved in four times due to cracks in the main chamber of rainwater disposal, now the road has been closed for solution.
भिवानी। अमृत प्रथम चरण के तहत बनाए गए डिस्पोजल के मुख्य चैंबर में मोटी दरारों की वजह से चार बार मुख्य सड़क धंस चुकी है। अब सड़क की ऊपरी परत उखाड़कर जब चैंबर का हाल देखा तो बड़ी लापरवाही भी उजागर हो गई। अब इस क्षतिग्रस्त चैंबर को ठीक करने के लिए रेलवे रोड से कृष्णा कॉलोनी की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। जिसकी वजह से कृष्णा कॉलोनी की तरफ जाने वाले वाहन भी दो किलोमीटर की अधिक दूरी नाप रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी में अमृत प्रथम चरण (अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन) योजना का काम हुआ था। इस कार्य में शुरुआत में 62 करोड़ और फिर 76 करोड़ तो अंतिम दौर में 92.16 करोड़ की लागत से काम पूरा किया गया। नगर परिषद भिवानी की ओर से 12 दिसंबर 2018 को अमृत प्रथम चरण में काम एजेंसी को अलॉट हुआ था। इसके तहत शहर के अंदर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाना शामिल किया वहीं कॉलोनियों के अंदर सीवर और पानी की नई लाइन भी डाली गई। अमृत प्रथम चरण में शहर के अंदर पुराने जलघर में दो नए पानी के टैंकों का निर्माण भी कराया गया। जबकि दो बरसाती पानी की निकासी और दो सीवरेज के गंदे पानी की निकासी के लिए आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग सिस्टम) का निर्माण भी कराया गया।
विज्ञापन

इसमें एक आईपीएस ढाणा रोड और एक आईपीएस बैंक कॉलोनी संजय मेमोरियल कॉलेज रोड निनान जलघर के समीप बनाया गया है। इसकी क्षमता आठ एमएलडी से अधिक है। इसी तरह बरसाती पानी की निकासी के लिए महम रोड जलघर परिसर में 139 एमएलडी क्षमता का स्टोन वाटर आईपीएस निर्माण हुआ। वहीं वैश्य कॉलेज के पास 68 एमएलडी क्षमता का आईपीएस तैयार किया है। वैश्य कॉलेज के आईपीएस के मुख्य चैंबर में मोटी दरारें आ गई हैं। इसकी वजह से पूरा चैंबर ही अब दोबारा से बनाया जाएगा। क्योंकि चैंबर भी धंस चुका है। जिसकी वजह से पीडब्ल्यूडी की सड़क चार बार धंस चुकी है। जिसे ठीक करने में भी लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। अब पांचवीं बार सड़क तैयार करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज के समीप बने बरसाती आईपीएस के मुख्य चैंबर के क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़क बार-बार धंस रही थी। अब एजेंसी इस चैंबर को ठीक करा रही है, जिसके बाद इस सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा। फिलहाल यहां पर अमृत प्रथम कार्य करने वाली एजेंसी का ही काम चल रहा है।


-सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

अमृत प्रथम चरण के जिन कार्यों में जो खामियां पाई गई थीं, उन्हें दूर कराने का काम किया जा रहा है। बरसाती आईपीएस निर्माण के बाद इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी को सौंपी गई थी। वैश्य कॉलेज के पास बरसाती आईपीएस का क्षतिग्रस्त मुख्य चैंबर दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क धंसने की समस्या का समाधान होगा और पानी की लीकेज नहीं होगी।

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन, प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article