फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The right time to sow mustard is September 30 to October 25

सरसों की बिजाई का सही समय 30 सितंबर से 25 अक्तूबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The right time to sow mustard is September 30 to October 25
भिवानी। जिले में सरसों रबी सीजन की मुख्य फसल तिलहन फसलों में हैं। खाद्य तेलों की आपूर्ति को पूरा करने के लिए सरसों की पैदावार को बढ़ाया जाना अति आवश्यक है। सरसों की बिजाई का सही समय 23 सितंबर से 25 अक्तूबर तक है। सरसों की बिजाई के समय किसान सिंगल सुपर फास्फेट खाद का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि किसान को सरसों फसल की अधिक पैदावार लेने के लिए संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग करना चाहिए। सरसों में कुल 70 किलोग्राम यूरिया, 25 किलोग्राम डीएपी या 75 किलोग्राम एसएसपी, 14 किलोग्राम एमओपी, 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट की आवश्यकता होती है। सरसों की बिजाई के समय सिंचित अवस्था में सारी फास्फोरस, पोटेशियम सल्फेट, नाइट्रोजन बिजाई से तुरंत पहले डालें और शेष नाइट्रोजन की मात्रा पहले पानी के साथ डाले। उन्होंने बताया कि फसल में भासोर व गंदगी आवश्यकता पूर्ति करने के लिए सिंगल सुपर फास्ट फेड का प्रयोग करें, क्योंकि इसमें 12 प्रतिशत गंधक होती है। यदि फास्फोरस की पूर्ति के लिए डीएपी का प्रयोग करना है, तो उसमें दो कटे जिप्सम प्रति एकड़ की दर से बिजाई से पहले डाले या सिंचाई के समय दें। इससे सरसों की फसल में तेल की मात्रा बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश की पूर्ति करने के लिए एनपीके का प्रयोग करें ताकि फसल को आवश्यक तीनों तत्वों की पूर्ति होती जिससे कि सरसों के उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed