{"_id":"6823904460b9cb45ea0a2ac3","slug":"the-result-of-bhiwani-district-was-8873-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134032-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टॉप टेन की सूची में भिवानी ने कब्जाए तीन स्थान, भिवानी जिले का 88.73 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टॉप टेन की सूची में भिवानी ने कब्जाए तीन स्थान, भिवानी जिले का 88.73 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
Wed, 14 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 14 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में पास होने पर खुशी मनाते विद्यार्थी।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के जारी हुए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में भिवानी जिला प्रदेश में आठवें पायदान पर रहा है। जिले का परीक्षा परिणाम 88.73 फीसदी रहा है। जिले से प्रदेश में टॉप टेन में नमन वर्मा, अफसाना और वंदना ने जगह बनाई है।
जिले में 10937 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। इसमें 9704 विद्यार्थी पास हुए हैं। 948 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि 280 विद्यार्थी फेल हुए हैं। स्कूलों में परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद जश्न का माहौल बना। बच्चों ने भी अपने मोबाइल फोन में सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
भिवानी जिले में पिछले साल 2024 के बारहवीं कक्षा के नतीजों पर नजर डालें तो 87.81 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा था। पिछले साल की तुलना में इस साल सिर्फ एक फीसदी परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2023 के मुकाबले 2024 में 5.55 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
इसी तरह 2023 की 2025 से तुलना करें तो ये आंकड़ा 6 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। यानी पिछले परिणामों से इस बार का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।
-- -- --
ये हैं जिले में हर साल परीक्षा परिणाम
वर्ष- फीसदी परीक्षा परिणाम
2016- 62.40
2017- 64.50
2018- 63.84
2019- 74.48
2020- 80.34
2021- 100
2022- 87.08
2023- 82.26
2024- 87.81
2025- 88.73
-- -- --
इसी सप्ताह आएगा दसवीं का परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का इसी सप्ताह दसवीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। बारहवीं के परीक्षा परिणाम पिछले सालों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। इसकी मुख्य वजह हरियाणा सरकार का शिक्षा को लेकर उठाया गया सटीक कदम है। इससे शिक्षा के स्तर में भी सुधार हुआ है।
-- -- -- -- -
बोर्ड की वेबसाइट भी हुई ठप
मंगलवार को बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए एक साथ अत्यधिक दबाव आ गया। इसकी वजह से बोर्ड की वेबसाइट भी शुरूआत में धीमी और कई बार ठप रही। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।