फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The requirement of standard mathematics for studying mathematics in class 11 after passing class 10 has been removed.

Bhiwani News: दसवीं पास के बाद 11वीं में गणित की पढ़ाई के लिए मानक गणित की शर्त हटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The requirement of standard mathematics for studying mathematics in class 11 after passing class 10 has been removed.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए 11वीं में गणित विषय पढ़ाई की शर्त में बदलाव किया है। अब आधार गणित से दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी 11वीं में भी गणित विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। पहले बोर्ड ने केवल मानक गणित से दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ही 11वीं में गणित विषय पढ़ने की अनुमति दी थी लेकिन अब यह शर्त समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड ने 2023-24 से कक्षा दसवीं में आधार व मानक गणित का प्रावधान किया था। इसके अनुसार पहले आधार गणित से उत्तीर्ण विद्यार्थी आगामी कक्षा 11वीं में गणित विषय का चयन नहीं कर सकते थे। लेकिन अब शैक्षिक सत्र 2025-26 से कक्षा 11वीं में गणित विषय के चयन के लिए कक्षा 10वीं में मानक गणित से उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता हटा दी गई है। इस प्रकार कक्षा 10वीं की परीक्षा आधार गणित या मानक गणित में से किसी एक से उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी 11वीं में गणित विषय के चयन और अध्ययन के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यह प्रावधान किया गया है कि जो विद्यार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा आधार गणित से उत्तीर्ण हैं और वर्तमान सत्र 2025-26 में अस्थाई रूप से 11वीं में गणित विषय का चयन कर चुके हैं उनका दाखिला स्थायी माना जाएगा। अब उनके लिए मानक गणित की परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं पास विद्यार्थियों को 11वीं में मानक गणित परीक्षा पास के बाद ही आगे गणित की पढ़ाई की शर्त से छूट दी गई है। अब आधार व मानक गणित पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थी 11वीं में गणित विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध सभी राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं को अवगत करा दिया गया है। - डॉ. पवन शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed