फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The rally gave the message of cleanliness and environmental protection.

Bhiwani News: रैली के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Fri, 09 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The rally gave the message of cleanliness and environmental protection.
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद शिविर में योग और प्राणायाम का आयोजन किया गया जिससे स्वयंसेविकाओं को शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच सचिन सरदाना और उनके सहयोगी अशोक सरदाना ने शिरकत की। लक्ष्मी और सलोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सरपंच ने स्वयंसेविकाओं को जीवन में संस्कार, नैतिक मूल्यों और प्रकृति संरक्षण की उपयाेगिता के बारे में बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमें पौधरोपण और उनके संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। स्वयंसेविकाओं ने रैली के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और नशे के दुष्प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य जयवीर सिंह सिवाच ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर रेखा देवी, रोशनी देवी, गणिता देवी, हर्ष कुमार, पुष्पा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed