फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The public decides victory or defeat

जीत-हार का फैसला जनता करती है : अजय सिंह चौटाला

Mon, 08 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The public decides victory or defeat
भिवानी में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद ​जजपा नेता अजय चौटाला व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाल
भिवानी। भिवानी में रविवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। डॉ. चौटाला ने कांग्रेस को सांप और भाजपा को बिच्छू बताया। उनके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने भाजपा व मोदी के साथ कांग्रेस व हुड्डा को निशाने पर लिया। कहा कि मोदी 400 पार का नारा देते थे और 240 पर सिमट गए। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा 60 सीटें जीत कर हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। यह प्रजातंत्र है। जीत-हार का फैसला जनता करती है।
विज्ञापन

डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि जब मैं 1998 में भिवानी लोकसभा चुनाव लड़ने आया, तब मैंने कोई काम नहीं किया था। जीतने के बाद पांच साल लोगों का काम किया, नौकरी दिलवाई, कई को एचसीएस तक में लगाया, पर जीत हुई श्रुति चौधरी की। अजय चौटाला ने कहा कि बंसीलाल व सुरेंद्र ने काम किए होंगे। श्रुति ने कौन सा काम कराया था। यहां तक कि कुलदीप बिश्नोई को तो जानते भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा नेता के निधन पर शोक जताने पहुंचे अजय सिंह चौटाला

बहल। जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय सिंह चौटाला रविवार को जजपा नेता सतवीर गरवा के निधन पर शोक जताने गरवा गांव पहुंचे। उन्होंने सतवीर सिंह को पार्टी का मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ता बताया। कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने सतवीर गरवा के परिजनों को सांत्वना दी। जजपा नेता सतवीर गरवा का 30 जून को निधन हो गया था। इस अवसर पर सुरेंद्र किलका, मनोज नूनसर, फतेह सिंह मतानी, अलका आर्य, राजेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed