फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The people of Rajput society demanded the resignation of the education minister.

Bhiwani News: राजपूत समाज के लोगों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Mon, 24 Jul 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The people of Rajput society demanded the resignation of the education minister.
​भिवानी: बैठक में मौजूद राजपूत समाज के लोग। 
भिवानी। कैथल में राजपूत समाज की भावनाओं पर प्रहार करने के बाद उन पर ही लाठीचार्ज के विरोध में राजपूत समाज के लोगों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत समाज के लोग सरकार को स्पष्ट चेतावनी दे रहे हैं कि कैथल के ढांड चौक पर जिस प्रतिमा का अनावरण हुआ है, उससे गुर्जर शब्द को हटवाया जाए। लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व कैथल के भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर का इस्तीफा लिया जाए। रविवार को मनान पाना स्थित राजपूत धर्मशाला में राजपूत समाज के प्रतिनिधियों की एक आपातकाल बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन

बैठक में पवन ठाकुर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज राजपूत राजा थे। लेकिन उनकी प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखवाना न केवल गलत, बल्कि राजपूत समाज को भड़काने की भी एक साजिश है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुनील प्रधान, ठाकुर रणधीर सिंह व पार्षद राजकुमार ने कहा कि राजपूत समाज के लोग सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर लिखवाए गए नाम की त्रुटि को ठीक करने, कैथल में लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक राजपूत समाज के लोगों का रोष नहीं थमेगा। राजपूत बहुल क्षेत्रों में भाजपा के प्रतिनिधियों के कार्यक्रमों का भी बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के दौरान राजपूत समाज जनकल्याण मंच की स्थापना भी की गई। इसके अलावा बैठक में अक्तूबर माह में सम्राट मिहिर भोज जयंती एवं फरवरी माह में भिवानी के संस्थापक महाराजा नीमपाल सिंह की जयंती पर प्रसाद वितरित कर हर वर्ष धूमधाम से मनाए जाने का भी फैसला लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश तंवर, इंद्रपाल नंबरदार, अमित सरपंच, जिला पार्षद नरेंद्र चौहान, जिला पार्षद मोनू देवसर, पार्षद सुभाष तंवर, संग्राम सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कर्ण तंवर, सुरेंद्र तंवर, वासु तंवर, बंटी तंवर, निखलेश तंवर, बॉबी तंवर, अजय शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed