फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The organization will give special honor to the medal winning players: Kaushik

पदक विजेता खिलाड़ियों को संगठन देगा विशेष सम्मान : कौशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The organization will give special honor to the medal winning players: Kaushik
कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर साक्षी शर्मा को सम्मानित करते संगठन के पदाधिका
भिवानी। गांव उमरावत स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद सांस्कृतिक भवन में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण पूर्व सरपंच कटेसरा तथा देवेंद्र पूर्व सरपंच कलिंगा ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण पूर्व सरपंच नरसिंहवास और राजेश शर्मा पूरणपुरा उपस्थित रहे। इस दौरान म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष एवं हरियाणा केसरी लोकगायक राजेश थुराना की सुपुत्री साक्षी शर्मा को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने तथा मात्र 12 वर्ष की आयु में 25 स्वर्ण पदक अर्जित करने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन की ओर से विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रवक्ता रामधन शास्त्री ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद के सुपौत्र सुप्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णु दत्त कौशिक ने भगत पूरणमल के सांग का भावपूर्ण मंचन किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से सदाचरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भावी पीढ़ी को नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया, वहीं जति-सती विषय को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आश्रम निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच दिनेश कौशिक उमरावत, सिरसा प्रमुख डॉ. शमशेर कालीरमन और उपाध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण अवतार मौजूद रहे। कार्यक्रम ने लोक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और युवा प्रतिभाओं के सम्मान का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed