{"_id":"6a52a542cbcb50cc36096c33","slug":"the-only-brother-of-four-sisters-dies-after-drowning-in-the-jui-canal-bhiwani-news-c-21-1-noi1022-908411-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई नहर में डूबने से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई नहर में डूबने से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
Sun, 12 Jul 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर गांव लोहानी के पास शनिवार दोपहर बाद जूई नहर में नहाते समय रोहतक के मोखरा निवासी मंदीप की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाकर करीब ढाई घंटे बाद शव को नहर से बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में मातम छा गया।
पुलिस के अनुसार, मंदीप (24) रोहतक की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह कंपनी की गाड़ी में सामान लेकर गांव के ही राकेश के साथ ढिगावामंडी जा रहा था। गाड़ी रोहित चला रहा था। करीब तीन बजे वे जूई नहर के पास पहुंचे। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों नहर में नहाने उतर गए। इसी दौरान मंदीप गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रोहित और राकेश ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तैरना नहीं आने के कारण सफल नहीं हो सके। इस दौरान रोहित भी पानी में डूबने लगा जिसे राकेश ने पाइप के सहारे बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों की सूचना पर जूईकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू कराया। शाम साढ़े पांच बजे पुलिस ने मंदीप का शव नहर से बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मंदीप के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जूई थाने से जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पिता का पहले ही हो चुका है निधन
मंदीप चार बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था। उसके पिता नरेश का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पाइप और कपड़े के सहारे बचाने का किया प्रयास
रोहित और राकेश ने पहले पाइप और फिर कपड़ा पानी में फेंककर मंदीप को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव के कारण वह और आगे बह गया। दोनों को तैरना न आने कारण वे भी नहर में आगे जाने की हिम्मत न कर सके।