फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The number of cold and cough patients increased due to change in weather

Bhiwani News: माैसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, ठंडे पदार्थों से बनाएं दूरी

Sun, 02 Mar 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The number of cold and cough patients increased due to change in weather
फोटो : 61- माैसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, ठंडे पदार्थों से बनाएं दूरी​भिवानी के स
भिवानी। मौसम में बदलाव से जिला नागरिक और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही थी। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण लोग ठंडे पदार्थों का सेवन शुरू कर देते हैं। ऐसे में गले और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोग ठंडी चीजों से दूरी बना कर रखें।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना बहुत जरूरी होता है। कई अभिभावक तापमान में बढ़ोतरी के कारण बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना बंद कर देते हैं। इसी कारण बच्चों को ठंड जल्दी लग जाती है। इसलिए फिलहाल बच्चों को गर्म कपड़े ही पहनाने चाहिए। हल्की बारिश में भीगने पर बुखार आने से भी लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें गले में खुजली संबंधी समस्या देखने के लिए मिल रही है। उन्होंने बताया लोग अभी से ठंडी चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं। इसी कारण गले में खुजली की समस्या हो जाती है। इसलिए फिलहाल ठंडी खाद्य सामग्री खाने से परहेज रखें।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन दवा लेने और परहेज रखने से ठीक हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे मौसम में विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। - डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed