फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The noise of election campaign will stop today, the candidates will show their strength

Bhiwani News: आज थमेगा चुनावी प्रचार का शोरगुल, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The noise of election campaign will stop today, the candidates will show their strength
लोहारू में 321 फीट के तिरंगे के साथ चुनाव प्रचार करते अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवन कुमार। 
लोहारू। नगर पालिका लोहारू में 2 मार्च को होने वाले अध्यक्ष और 13 वार्ड पार्षद चुनावों को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे प्रचार का शोरगुल बंद हो जाएगा। वहीं वीरवार को शहर में नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। उम्मीदवारों ने अलग-अलग अंदाज में अपने अपने चुनाव चिह्न के साथ शहर में जुलूस निकाला और लोगों से समर्थन से अपील की।
विज्ञापन

लोहारू के नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवार और 13 वार्ड में पार्षद के लिए करीब 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। कई वार्डों में पार्षद के चुनावों में सीधे टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं चेयरमैन के चुनावों को लेकर स्पष्ट स्थिति दिखाई नही दे रही है। भाजपा द्वारा टिकट पर चुनाव नही कराने के कारण भाजपा से संबंध रखने वाले अनेक उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

इन चुनावों में दिलचस्प बात यह है कि इस बार भाजपा से जुड़े अनेक पुराने कार्यकर्ता एक उम्मीदवार के साथ जुटे हैं। वहीं तीन ऐसे उम्मीदवार हैं जो सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संपर्क आने के नाम पर जनता के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के अनेक ऐसे कार्यकर्ता भी हैं जो अब तक पूर्व मंत्री के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू में एक उम्मीदवार ऐसा भी है जो कांग्रेस से सीधा संबंध रखता है और शहर के राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी के बलबूते लोगों से चुनाव में समर्थन की अपील कर रहा है। अभी चुनाव के दो दिन बाकी हैं, लेकिन चुनावों में मजबूत प्रत्याशी के बारे में कहना काफी मुश्किल है।


----------

321 फीट के तिरंगे के साथ किया प्रचार बना चर्चा का विषय

हर बार चुनावों में धनबल की भले ही चर्चाएं होती हों, लेकिन वीरवार को लोहारू में नायक समाज के समर्थन से चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले उम्मीदवार पवन नायक का चुनावी प्रचार चर्चा का विषय बना रहा। एमए पास पवन कुमार और उसके समर्थकों ने 321 फीट का तिरंगा लेकर शहर में प्रचार किया। यहीं नहीं उन्होंने शहर में जगह-जगह लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प भी अर्पित किए। लोग उनके प्रचार को लेकर चर्चा करते नजर आए। वहीं सुभाष सैनी सब्जी मंडी ने अपने चुनाव चिन्ह कुकर को गाड़ी पर लगाकर, राम भगत सोलंकी ने वाहन पर चुनाव चिह्न कुर्सी लगाकर, देवी सिंह सोनी ने चुनाव चिह्न बुलडोजर के साथ चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed