{"_id":"682e0aad6332ec0dc6099486","slug":"the-nicu-ward-of-the-civil-hospital-was-shifted-to-the-icu-due-to-dampness-in-the-roofs-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134381-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड की छतों में सीलन आने की वजह से आईसीयू में किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड की छतों में सीलन आने की वजह से आईसीयू में किया शिफ्ट
Wed, 21 May 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
आईसीयू वार्ड में बना शिशु वार्ड। संवाद
भिवानी। फंड के फंडे में स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी आपस में उलझा है। इसके कारण छह माह से जिला नागरिक अस्पताल भवन नवीनीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में अस्पताल की छत में आई सीलन की वजह से वार्डों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। अब नीकू वार्ड को भी आईसीयू में शिफ्ट किया गया है
दरअसल, नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में पिछले कई दिनों से सुविधाओं को लेकर शिकायत आ रही थी। नीकू वार्ड की छतों में सीलन आने की वजह से पेंट उखड़ रहा था। इसके अलावा वार्ड जगह कम होने की वजह से भी समस्या बनी हुई थी। आईसीयू में बनाए गए नीकू वार्ड में 20 बेड की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि नागरिक अस्पताल के वार्ड भवन में ग्राउंड तल पर वार्ड नंबर एक को नीकू वार्ड बनाया गया था। लेकिन वार्ड के हालात दिन-प्रतिदिन बदहाल होते जा रहे थे। वार्ड में सीलन आने की वजह से छतों से पपड़ी उखड़ कर गिर रही थी। तीमारदारों के बैठने के लिए भी जगह की कमी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा भीड़ की जगह होने की वजह से स्टाफ व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसे आईसीयू में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। बुधवार को दिनभर वार्ड को शिफ्टिंग करने का कार्य जारी रहा। दोपहर तक बेड को शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद देर रात तक मरीजों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। वार्ड को शिफ्ट करने के साथ ही मरीजों व अस्पताल स्टाफ को भी फायदा होगा।
चार कमरों में 20 बेड की रहेगी सुविधा
नागरिक अस्पताल के आईसीयू में चार कमरों में नीकू वार्ड को शिफ्ट किया गया है। इसमें 20 बेड की व्यवस्था रहेगी। मरीजों के लिए बेड व सभी उपकरण शिफ्ट कर दिए हैं। वहीं इसके अलावा सभी कमरों में गर्मी से बचाव के लिए एसी का प्रबंध किया गया है। पीने के पानी व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं युक्त नीकू वार्ड को बनाया गया है।
ये रहेंगी नीकू वार्ड में सुविधा
नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में फोटो थैरेपी, इन्फ्यूजन पंप, मोनीटर्स, वेंटिलेटर की सुविधा है। इसके अलावा नवजात शिशुओं के लिए खून की जांच, लीवर फंक्शन टेस्ट की सुविधा है। नवजात शिशुओं की जान को बचाने के लिए अस्पताल में उनके खून तक को बदलने की भी सुविधा है।
अस्पताल में पहले भी गिर चुका है मलबा व फॉल्स सीलिंग
जिला नागरिक अस्पताल में सीलन के कारण दूसरी जगह बदले जा रहे नीकू वार्ड का मामला कोई नई बात नहीं है। इससे पहले मौजूदा समय में संचालित अस्पताल की ओपीडी व आपातकालीन विभाग में भी फॉल्स सीलिंग गिर चुकी है। इसके कारण मरीज चोटिल होते-होते बचे थे। अस्पताल नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने करीब 24 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। लेकिन बजट के इंतजार में काम शुरू नहीं हो पा रहा है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अस्पताल नवीनीकरण के लिए छह माह पहले ही इन कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर चुके हैं। बजट आने के बाद अस्पताल प्रशासन सहित मरीजों को राहत मिलेगी।
अस्पताल के वार्ड में चल रहे नीकू वार्ड को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। मरीजों के लिए यहां 20 बेड की व्यवस्था की गई है। आईसीयू में नीकू वार्ड में मिलने वाली सभी सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। मंगलवार रात तक मरीजों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- डॉ. बलवान सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, नागरिक अस्पताल भिवानी।