फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The new connections will load transformer investigated Electric Corporation

ट्रांसफार्मर का लोड जांचकर ही नया कनेक्शन जारी करेगा बिजली निगम

Tue, 19 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 19 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The new connections will load transformer investigated Electric Corporation
चरखी दादरी। अगर आप नई बिल्डिंग बना रहे है और इसके बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई करने की सोच रहे है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बिजली निगम नया बिजली कनेक्शन देने से पहले उस क्षेत्र में लगाए गए ट्रांसफार्मर पर लोड की स्थिति जांचने के बाद ही इस संबंध में हरी झंडी देगा। अगर वहां पहले ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है तो निगम उक्त आवेदक को इंतजार करवा सकता है। संबंधित क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के बाद ही नए कनेक्शन की फाइल आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर बिजली ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। ओवरलोड की वजह से फाल्ट भी अधिक बढ़ रहे हैं। शहर में करीब 14 हजार बिजली कनेक्शन हैं। यह कनेक्शन 1062 ट्रांसफार्मरों पर निर्भर हैं। अब सर्दी के मौसम में तो इन ट्रांसफार्मर की स्थिति बेहद खराब  बनी हुई है। रोजाना फाल्ट और ट्रिपिंग की वजह से बिजली बाधित बनी रहती है। खासकर सुबह-शाम बिजली की अधिक खपत बनी रहती है ऐसे में ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर कई बार खराब भी हो जाते हैं या जल जाते हैं जिससे निगम को आर्थिक नुकसान भी होता है।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में चल रहे ट्रांसफार्मर ओवरलोड
शहर की बाहरी कालोनियों में ओवरलोड की समस्या अधिक बनी हुई है। पुराना शहर भी इस समस्या से लगातार जूझता आ रहा है। हीरा चौक, सुभाष चौक, चंपापुरी, काठमंडी क्षेत्र, गांधी नगर, प्रेमनगर, घिकाड़ा रोड, कॉलेज रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित रहती है। इन भागों में फाल्ट अधिक लग रहे हैं। फाल्ट शिकायतों की लंबी सूची होने पर लाइनमैन के लिए भी परेशानी खड़ी हो जाती है। इतना ही नहीं इन दिनों शहर में कम वोल्टेज की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। खासकर सुबह-शाम कम वोल्टेज की दिक्कत बनी रहती है। ऐसे में बिजली चालित उपकरण खराब होने का अंदेशा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बढ़ाएंगे क्षमता फिर जारी होंगे कनेक्शन
बिजली निगम ने ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए नया तरीका ईजाद किया है। इसके तहत जिस क्षेत्र में ट्रंासफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं वहां जब तक ट्रंासफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ा दी जाएगी, तब तक नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने से पहले अपने क्षेत्र के ओवरलोड ट्रंासफार्मर के स्टेटस को भी ध्यान में रखना होगा। निगम के पास जिस भी क्षेत्र से नए कनेक्शन की फाइल आएगी पहले उस ट्रांसफार्मर के लोड को जांचा जाएगा। लोड अधिक पाए जाने पर कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। निगम ट्रंासफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने पर तत्काल कदम उठाएगा। इन भागों में अतिरिक्त ट्रंासफार्मर लगाए जाने का भी प्रावधान होगा।

वर्जन:::::::
 निगम को जहां भी ट्रांसफार्मर लोड की शिकायत मिलती है वहां एडिशनल ट्रांसफार्मर भी लगा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जा सके। नया कनेक्शन देने से पहले निगम संबंधित क्षेत्र के लोड को जांचकर ही नया कनेक्शन जारी करेगा। अगर ट्रांसफार्मर ओवरलोड है तो पहले इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी और फिर कनेक्शन जारी किया जाएगा।
अतुल रंगा, एसडीओ, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed