{"_id":"653d41ddc76206e5af0a6371","slug":"the-need-for-money-made-him-a-criminal-when-his-wife-fell-ill-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-7899-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पत्नी बीमार होने पर पैसे की जरूरत ने बना दिया अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पत्नी बीमार होने पर पैसे की जरूरत ने बना दिया अपराधी
विज्ञापन
महिला से पर्स छीनकर भागा आरोपी सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में।
भिवानी। लघु सचिवालय के मुख्य गेट के समीप से शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े आंगनबाड़ी वर्कर से बैग छीनकर ले जाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आठ घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, युवक वारदात को अंजाम देने के बाद लगातार बाइक से इधर-उधर घूमता रहा। जिसे पुलिस ने छीने गए मोबाइल को सर्विलेंस पर डाला और फिर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी में चेहरा नहीं मगर बाइक के नंबर दिखाई देने के बाद ट्रेस होने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। दरअसल, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पत्नी बीमार होने पर पैसे की जरूरत ने उसे अपराधी बना दिया।
सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम द्वारा काबू किया गया आरोपी हालु मोहल्ला निवासी रीतिक उर्फ विष्णु (24) शादीशुदा है और उसकी एक लड़की भी है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। इसलिए दादा की बाइक ली और फिर आसान शिकार ढूंढने के लिए निकल पड़ा] जिससे उसे आसानी से पैसे मिल जाएं। रीतिक उर्फ विष्णु सेक्टर 13 के पीछे पशु डेयरी में काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब पौने एक बजे उसने लघु सचिवालय गेट के समीप गांव हेतमपुरा निवासी आंगनबाड़ी महिला वर्कर गीता के हाथ से बैग छीना था। बैग के अंदर 4700 रुपये की नकदी सहित महिला का फोन नंबर और जरूरी दस्तावेज रखे थे। सिविल लाइन पुलिस थाना में केस दर्ज किया था।
सिविल लाइन पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और छीना गया मोबाइल फोन भी सर्विलेंस पर डाला गया। जिस बाइक पर उसने वारदात की उसके नंबर भी ट्रेस किए गए। जिसके बाद वारदात के मात्र आठ घंटे बाद आरोपी रीतिक को औद्योगिक क्षेत्र से सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
बैग छीनने के आरोपी रीतिक उर्फ विष्णु हालु मोहल्ला निवासी से पूछताछ के बाद बैग से 4700 रुपये की राशि और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिस बाइक पर ये वारदात की गई। पुलिस ने उसे भी बरामद किया है। युवक ने पैसों की जरूरत के लिए ये वारदात की है। पहले उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान बैग के अंदर से गायब हुए दस्तावेज भी बरामद किए जाएंगे।
-शिवकुमार एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी।