फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Municipal House meeting was tumultuous, with four councillors included in the sanitary committee.

Bhiwani News: हंगामेदार रही नगरपालिका हाउस की बैठक, सैनिटरी कमेटी में चार पार्षदों के नाम किए शामिल

Sat, 20 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Municipal House meeting was tumultuous, with four councillors included in the sanitary committee.
लोहारू। नगर पालिका की हाउस बैठक शुक्रवार को हंगामेदार रही लेकिन बैठक के अंत में सैनिटरी कमेटी में चार पार्षदों के नाम शामिल किए गए जिससे विवाद शांत हुआ। बैठक शुरू होने से पहले पार्षद प्रतिनिधियों को हाउस में शामिल होने से रोका गया जिस कारण कई पार्षद नाराज नजर आए।
विज्ञापन

खासकर उन कमेटियों में नाम न होने पर पार्षदों में असंतोष देखा गया जो शहर के विकास के लिए बनाई जा रही थीं। करीब दो घंटे की गहमागहमी के बाद बैठक संपन्न हुई और नगरपालिका प्रशासन ने राहत की सांस ली। पिछले महीने स्थगित बैठक के बाद पार्षदों ने नाराजगी जताई थी और ज्ञापन सौंपा था जिससे प्रधान और पार्षदों के बीच खींचतान की चर्चाएं जारी रही।
विज्ञापन

बैठक में शुरुआत से ही गर्मागर्मी का माहौल रहा। पार्षदों को बैठक में शामिल होने की अनुमति देने पर कई प्रतिनिधि भड़क गए। नगर पालिका की संबंधित समितियों में नाम न होने पर नाराजगी और बढ़ी। बैठक में गहमागहमी के बाद सैनिटरी कमेटी में चार पार्षदों के नाम शामिल किए गए जिससे विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में हरियल पार्क में ई-लाइब्रेरी बनाने, नगर पालिका की जमीन पर तारबंदी या चहारदीवारी बनवाने और शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधान बंटी तायल ने कहा कि आपसी गलतफहमी के कारण गर्मागर्मी हुई थी लेकिन अब चार पार्षदों को समिति में शामिल कर विवाद खत्म कर दिया गया है।

नगरपालिका सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि बैठक में कुछ समय के लिए गर्मागर्मी हुई थी लेकिन मामला शांत हो गया। बैठक में शहर के विकास पर चर्चा हुई और कई विकास प्रस्ताव पास किए गए। सचिव ने कहा कि शहर में विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाना प्राथमिकता है। बैठक में सचिव तेजपाल सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed