{"_id":"6873e64f9496b6a5d00d5f0a","slug":"the-mla-of-loharu-constituency-interacted-with-the-public-and-reiterated-his-assurance-of-development-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136794-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति मेरे लिए कोई पद नहीं बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी : राजबीर फरटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति मेरे लिए कोई पद नहीं बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी : राजबीर फरटिया
Sun, 13 Jul 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण सभा को संबोधित करते विधायक राजबीर फरटिया।
लोहारू। क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया इन दिनों क्षेत्र में धन्यवादी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दर्जनभर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और विधानसभा चुनाव में दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि राजनीति उनके लिए कोई पद नहीं बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी है, जिसे वे एक सेवक की तरह निभा रहे हैं।
अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक फरटिया ने ढाणी लक्ष्मण, अलाऊदीनपुर, बड़दू चैना, बड़दू पूर्ण, बड़दू धिरजा, बड़दू नई, बड़दू मुगल, बड़दू जोगी, बुढ़ेड़ा, अमीरवास और मनफरा सहित अनेक गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक औपचारिकता नहीं बल्कि जनता की भावनाओं का सम्मान है। हर गांव व ढाणी में जाकर लोगों की समस्याएं सुनना और उन्हें दूर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि वे विधानसभा में लोहारू क्षेत्र की आवाज बनकर पहुंचे हैं और सदन में यहां के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हलके के चहुंमुखी विकास और लोगों के हितों की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहेंगे। धन्यवादी यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विधायक राजबीर फरटिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई लोगों ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई विधायक चुनाव जीतने के बाद व्यक्तिगत रूप से गांव-गांव आकर आभार जता रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।