फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The military did not send his wife suicide laws

ससुराल वालों ने पत्नी नहीं भेजी तो फौजी ने किया सुसाइड

Tue, 12 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 12 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ससुराल वालों ने पत्नी को नहीं भेजा तो परेशान सेवानिवृत्त फौजी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगल सुसाइड कर दिया। पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर मृतक की पत्नी, सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला दिनोद गांव का है। सेवानिवृत्त फौजी अमरजीत(38) ने रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे। मृतक के पिता रामकिशन ने बताया कि अमरजीत की शादी वर्ष 2003 में दिल्ली के नजफगढ़ वासी ममता से हुई थी। पिछले पांच सालों से दोनों में अनबन चल रही थी। इस कारण ममता अपने मायके चली गई थी। अमरजीत अनेक दफा ममता को लेने उनके घर गया मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। इसी परेशानी मेें उसने यह कदम उठाया। अमरजीत का एक लड़का है। मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से अमरजीत की मौत हुई है। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसके पास सुसाइड नोट मिला है। मृतक के पिता के बयान पर पत्नी ममता और सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed