Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The main entrance of the Civil Hospital has been given a new look.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार को दिया नया लुक

Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The main entrance of the Civil Hospital has been given a new look.
नागरिक अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार।
भिवानी। शहर के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के दोनों मुख्य प्रवेश द्वार अब नए लुक में नजर आएंगे। फिलहाल अस्पताल परिसर में सुंदरीकरण का कार्य साढ़े चार करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की तरफ से किया जा रहा है। सुंदरीकरण का 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों सहित भवन के बाहरी दीवारों पर रंगीन सीट लगा कर आकर्षक बना दिया गया है। वहीं, ओपीडी कक्ष, आपात विभाग को भी नया लुक दिया गया है। वाहन पार्किंग के लिए शेड का निर्माण होना बाकी है। रंग-पेंट और परिसर में इंटरलॉक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। दरअसल, अस्पताल में लंबे समय से मरीजों के लिए सुविधाओं की कमी चल रही थी। अस्पताल भवन भी मरम्मत की जरूरत थी। छतों से सीलिंग सीट टूट कर गिर रही थी। मरीजों की सुविधा के लिए लगाया गया लिफ्ट सिस्टम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण बंद है। अस्पताल में सीवर व्यवस्था बदहाल है। दवा वितरण केंद्र पर दवाओं का टोटा रहता है। मरीजों के लिए बेड, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी रहती है। वेटिंग हॉल में बैठने के लिए कुर्सियों की कमी है। वार्डों के बाहर मधुमक्खियों के छत्ते मरीजों को डराते हैं। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर कई स्थानों पर बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात विभाग को दिया जा रहा है नया लुक
नागिरक अस्पताल के आपात विभाग के प्रवेश द्वार को बदला गया है। ग्लास सीट से मुख्य गेट तैयार किया गया है। नागरिक अस्पताल का आपात विभाग मरम्मत कार्य के चलते फिलहाल मरीजों के लिए बनाए गए वेटिंग हॉल में चल रहा है। वेटिंग हॉल में मरीजों के दस बेड लगाए गए हैं। यहीं से मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। आपात विभाग का स्पेस बढ़ाने और नया प्रवेश द्वार बनाने के लिए पूरे विभाग को खाली किया गया है। इस कारण मरीजों को भी शिफ्ट करना पड़ा।


नागरिक अस्पताल भवन का साढ़े चार करोड़ से नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों को नया बनाया जा रहा है और वाहन पार्किंग के लिए शेड लगाया जाएगा। भवनों का रंग-पेंट का कार्य लगभग पूरा हो गया है। भवनों पर डिजाइनदार सीट लगाकर नया लुक दिया गया है। पूरे अस्पताल परिसर में जहां भी भवन संबंधित कमी है सभी ठीक की जाएंगी।
– लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed