फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The main accused of cheating Rs 2.43 lakh in the name of providing plot under PM Awas Yojana has been arrested.

Bhiwani News: पीएम आवास योजना में प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख 43 हजार की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The main accused of cheating Rs 2.43 lakh in the name of providing plot under PM Awas Yojana has been arrested.
भिवानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख 43 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी अक्षय निवासी हालुवास जिला भिवानी को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 30 जनवरी को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई रंजीत निवासी लोहड़ बाजार भिवानी की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने रंजीत और उसके भाई को बीपीएल कार्डधारकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लॉट दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर कुल 2,43,000 रुपये प्राप्त किए लेकिन न तो कोई प्लॉट दिलाया और न राशि वापस की। आर्थिक अपराध शाखा के सहायक उप निरीक्षक छोटूराम के नेतृत्व में 29 जनवरी को आरोपी को सीकर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप भी बरामद हुआ। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed