फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The last rites were performed as death due to stomachache, after six days a case of dowry murder was registered

पेट दर्द से मौत बता किया अंतिम संस्कार, छह दिन बाद दहेज हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The last rites were performed as death due to stomachache, after six days a case of dowry murder was registered
भिवानी। ढाणा रोड गली नंबर दो में 21 अप्रैल को एक महिला की पेट में दर्द के बाद मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। छह दिन बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति, सास-ससुर, देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट गली नंबर दो वासी साधुराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी किरण की शादी 17 अगस्त 2020 में ढाणा रोड माता वाली गली, गली नंबर दो वासी रोहित के साथ की थी। 21 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे बेटी की ससुराल से दो लड़के आए और बताया कि किरण की तबीयत खराब है। इसके बाद वह और उसका भाई खेमचंद, परिवार के अन्य सदस्य सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां किरण दाखिल नहीं थी। इसके बाद बेटी के ससुराल गए तो बताया कि किरण के पेट में दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने किरण का अंतिम संस्कार कर दिया। साधुराम ने बताया कि उसका भाई खेमचंद अनाज मंडी में काम करता है। उसके साथ काम करने वाला संजय उसके बेटी के ससुराल का पड़ोसी है। उसने बताया कि किरण पेट दर्द से नहीं मरी बल्कि उसके ससुराल वालों ने योजना के तहत गला घोंट कर हत्या की है। इसके बाद उन्होंने जांच की तो उन्हें पता चला कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की पिटाई की और इसके बाद लगा घोंट कर हत्या कर दी। साधुराम ने आरोप लगया कि उसकी बेटी के सास-ससुर पहले ही ताने देते थे कि ढंग की शादी करते तो घर में बाइक, पैसा आता। उसने अपनी बेटी की शादी मंदिर में करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मृतका के पति रोहित, ससुर विनोद, सास बबली, देवर विनोद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed