फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Kisan Sabha opposed the privatization of the electricity corporation and the use of smart meters.

Bhiwani News: किसान सभा ने बिजली निगम के निजीकरण और स्मार्ट मीटर का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Kisan Sabha opposed the privatization of the electricity corporation and the use of smart meters.
तोशाम। अखिल भारतीय किसान सभा ने सरकारी महकमों को बचाने, सस्ती बिजली की सुविधा और स्मार्ट मीटर के विरोध में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। संगठन ने किसान-मजदूरों, कर्मचारियों और छात्र संगठनों से हड़ताल में शामिल होकर कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

किसान सभा के नेताओं ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को फसल की बुवाई के लिए खाद नहीं मिल रही है और बाजरे की सरकारी खरीद भी नहीं हो रही। वर्ष 2023 के कपास बीमा का एमएसपी से जुड़ा क्लेम किसानों को अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली की हाईटेंशन लाइनों के लिए भी उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बिजली वितरण के निजीकरण, एग्रो डिस्कॉम और स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए बिजली वितरण में निजी कंपनियों को लाइसेंस देने के फैसले के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा बिजली महकमे के कर्मचारियों की हड़ताल का पूर्ण समर्थन करती है और निजीकरण के विरोध में आंदोलन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं मुद्दों को लेकर किसान सभा ने तोशाम क्षेत्र के कतवार, ढाणी कतवार, डाडम, पिंजोखरा, गारनपूरा और बिडोला समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रचार किया। संगठन ने ग्रामीणों से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल में सहयोग और हिस्सेदारी करने की अपील की तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed