{"_id":"67f7f0603a38f3a02c079f6a","slug":"the-job-of-the-waqf-board-was-to-uplift-the-muslim-community-the-new-law-has-the-same-mp-bhiwani-news-c-21-hsr1027-602584-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड का काम मुस्लिम समुदाय का उत्थान करना था, नए कानून में वही है : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड का काम मुस्लिम समुदाय का उत्थान करना था, नए कानून में वही है : सांसद
Thu, 10 Apr 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में अपने आवास पर लोगोंं से बातचीत कमते सांसद धर्मबीर सिंह।
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने वक्फ बोर्ड के लिए बने नए कानून को मुसलमानों के हित का बताया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का काम मुस्लिम समुदाय का उत्थान करना था, वही नए कानून में है। उन्होंने कहा कि सरसों और गेहूं की खरीद सही से हो रही है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी बनवाने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए लोग जमीन मुफ्त देने के लिए तैयार हैं।
सांसद धर्मबीर सिंह ने विपक्ष के आरोपों के बीच वक्फ बोर्ड के नए कानून को मुसलमानों के लिए सही बताया। उन्होंने कहा कि देश में वक्फ बोर्ड की अरबों रुपये की संपत्ति है। इससे होने वाली आय मुसलमानों के हित और उत्थान पर खर्च की जानी थी लेकिन कुछ लोग इससे होने वाली लाखों रुपये की आय को अपनी जेब में डाल रहे थे। इससे मुस्लिम समाज के लोग गरीबी में जीते रहे लेकिन अब इसका ऑडिट होगा। इसका फायदा गरीब मुसलमानों को होगा। इसका विरोध कर रहे विपक्ष और खासकर मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी को उन्होंने मुसलमानों का हक छीनने वाला बताया।
सांसद ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र एनसीआर में है। यहां रेल और सड़क की कनेक्टिविटी अच्छी है। ऐसे में मैंने संसद में यहां आईआईटी बनवाने की मांग उठाई है। बाकी जिलों में जमीन महंगी है लेकिन यहां लोग हजारों एकड़ जमीन मुफ्त देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में गेहूं और सरसों की पैदावार इस बार पहले से अच्छी है। खरीद भी सही हो रही है। किसान और व्यापारी खुश हैं। कई जगह मिली जाम की समस्या को पुलिस के माध्यम से सुधारा जा रहा है।