{"_id":"67f57261b2b6a623870b6856","slug":"the-issue-was-raised-in-the-meeting-of-nagar-palika-siwani-mandi-bhiwani-news-c-21-hsr1013-601541-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर पालिका सिवानी मंडी की बैठक में जोहड़ की सफाई, बंदरों के उत्पात और गलियों की बदहाली की मुद्दा गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर पालिका सिवानी मंडी की बैठक में जोहड़ की सफाई, बंदरों के उत्पात और गलियों की बदहाली की मुद्दा गूंजा
Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को नगरपालिका सिवानी की पहली साधारण बैठक चेयरपर्सन वंदना केडिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षदों ने रामलीला मंचन के लिए स्थायी मैदान, जोहड़ की सफाई, बंदरों के उत्पात और गलियों की बदहाली जैसे मसलों पर गंभीरता से चर्चा की। सबसे पहले वार्ड नंबर 8 के पार्षद आनंद जांगड़ा ने श्रीराम नाटक क्लब पंजीकृत के लिए स्थायी मैदान आवंटित करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि यह संस्था सिवानी की सबसे पुरानी संस्था है, जो 1981 से निरंतर रामलीला का आयोजन कर रही है। आनंद जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक मंच पर लक्ष्मण का पात्र निभाया है। यदि इस बार क्लब को मैदान मिल गया तो मैं फिर से वही भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने बताया कि क्लब के पास न तो अपना मंच है और न ही सामान रखने के लिए पक्की जगह, जिससे हर वर्ष हजारों रुपये का नुकसान होता है। इस मांग का सभी 16 पार्षदों ने समर्थन किया।
वहीं वार्ड 3 के पार्षद संजय राणा ने वार्ड के बीच स्थित जोहड़ की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां से उठती दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है और जोहड़ का सुंदरीकरण शीघ्र किया जाना चाहिए। वार्ड 2 के पार्षद प्रणव गोयल ने बंदरों की बढ़ती संख्या को गंभीर समस्या बताया और कहा कि लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हैं। वार्ड-14 से युवा पार्षद नरेंद्र ख्यालिया ने एक सार्वजनिक गली के अवैध रूप से बंद होने का मामला उठाया।
विज्ञापन
वहीं वार्ड 10 के पार्षद भीम शर्मा ने सीवरेज और गलियों के लेवल की समस्या पर ध्यान दिलाया। वार्ड 6 के पार्षद अनिल खींची ने टूटी गलियों, पानी की आपूर्ति और सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठाए। वार्ड 16 पार्षद कुलदीप देहड़ू ने बरसात के दिनों में शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुझाने की मांग की। वार्ड 1 के पार्षद मांगेराम बिश्नोई ने अपने क्षेत्र की गलियों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही। जबकि वार्ड 9 के पार्षद दीपक शर्मा ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता जताई ताकि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जा सके।
बैठक में कुल 25 एजेंडे पारित किए गए। इनमें प्रमुख रहा नगर पालिका के पुराने भवन की जमीन को निगम के नाम करवाकर वहां नया कार्यालय भवन बनवाना। इसके अलावा हिसार-राजगढ़ रोड पर टूटी पड़ी ग्रिल की मरम्मत और सफाई कार्यों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने जैसे प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किए गए।
ये बोले नगर पालिका सचिव
नगरपालिका सचिव सुनील कौशिक ने बताया कि सभी पार्षदों से उनके वार्डों के विकास कार्यों की सूची प्राप्त हो चुकी है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं में शामिल किया गया है और जल्द ही फंड के अनुसार कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।