फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The hero with state and military honors funeral Satish

राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ दी नायक सतीश को अंतिम विदाई

Mon, 07 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 07 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
The hero with state and military honors funeral Satish
चरखी दादरी। 21 आरआर गार्ड्स बटालियन में नायक सतीश कुमार का रविवार को उनके पैतृक गांव माई कलां में सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों समेत सैकड़ों नम आंखों ने शहीद को भावभीनी विदाई दी। आठ वर्षीय बेटे ने जांबाज पिता को मुखाग्नि दी तो वहीं 10 वर्षीय बेटी ने सिर झुकाकर पिता की शहादत को नमन किया। सेना की टुकड़ी व हरियाणा पुलिस के जवानों ने हवाई फायर कर सतीश की शहादत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भारतीय सेना की 21 आरआर बटालियन में तैनात सतीश कुमार जम्मू के हिंदवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद सतीश कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर ज्यों ही पैतृक गांव पहुंचा, चारों ओर सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों की आंखें छलछलाई हुई थीं लेकिन चेहरे पर शहादत का गर्व भी झलक रहा था। शहीद की अंतिम यात्रा में शहीद सतीश अमर रहे के नारे गूंजते रहे। शहीद का पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पुत्र नितिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। शहीद के पिता आजाद सिंह व उनकी माता केला देवी ने दुख से थर्राई व गर्वित आंखों से कहा बेटा सतीश देश के काम आया है।  पिता आजाद सिंह ने कहा कि सरकार से उनकी कोई मांग नहीं है लेकिन सरकार स्वेच्छा से जो सम्मान दे वह परिजनों को मंजूर होगा।
विज्ञापन

अंतिम बार फोन पर हुई बात बताकर फफक कर रो पड़ी शहीद की वीरांगना
शहीद की पत्नी का वियोग थामे नहीं थम रहा था। पत्नी प्रोमिला ने जब अपने पति शहीद सतीश को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम विदाई तो हर किसी की आंखें नम हो गई और दुख से गला भर आया। शहीद होने की सूचना मिलने के बाद  से ही पत्नी कभी अचेत तो कभी होश में आ जाती। ढंाढ़स बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। पत्नी प्रोमिला  की जब सतीश से अंतिम बार बात हुई तब सतीश ने यही कहा था कि देश की सीमा में आतंकी घुस आए हैं और वह मोर्चे पर जा रहा है इतना कहते ही फोन काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
अंतिम संस्कार में जनस्वास्थ्य एवं आबकारी मंत्री घनश्याम सर्राफ, सीपीएस कमल गुप्ता, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी, पूर्व मंत्री सतपाल संागवान, विधायक राजदीप सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर, विजय सांगवान, एसडीएम विजेंद्र हुड्डा समेत गणमान्य लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed