{"_id":"640f5b816a1ffa50db060054","slug":"the-government-showed-its-dictatorial-attitude-by-lathi-charging-the-sarpanchs-kiran-chowdhary-bhiwani-news-c-21-hsr1027-78712-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों पर लाठीचार्ज करके सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों पर लाठीचार्ज करके सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया : किरण चौधरी
Mon, 13 Mar 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
भेरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी।
तोशाम (भिवानी)। सरपंचों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखा है। सरपंच चुने हुए प्रतिनिधि हैं, जो भी सरकार का विरोध करता है सरकार उनकी बात सुनने के बजाय लाठीचार्ज करती है। उक्त शब्द पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी ने भेरा में एक शादी समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा देने के बजाय सरकार लगातार किसानों पर महंगाई का बोझ डाल रही है। किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की मूलभूत सुविधाएं पूर्ण करने में पूरी तरह असफल हो रही है। आए दिन बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की वजह से आम आदमी पूरी तरह परेशान हो चुका है। गांवों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें केवल सरकार के प्रति जन आक्रोश नजर आ रहा है। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, कुलदीप मनसरबास, पतराम काटिया, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संडवा, राजेश पूनियां ढानीमाहू, कुलबीर हसान, अशोक सिंगला, बीडीसी वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, अनील पिलानियां, विनोद हसानियां, रमेश पंघाल, संदीप जाटान सरल, सुनील डाडम, दिनेश मिरान, सतबीर सरपंच थिलोड, सुखबीर पंघाल, पवन जांगड़ा संडवा मौजूद रहे।