{"_id":"66aea9e089e7a982ba0e7874","slug":"the-government-is-converting-permanent-jobs-into-temporary-ones-bhiwani-news-c-21-hld1018-435623-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की नौकरियों को कच्चे में बदल रही सरकार : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की नौकरियों को कच्चे में बदल रही सरकार : दीपेंद्र हुड्डा
Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पद यात्रा निकाली। उन्होंने शनिवार को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शहीद गुलाब सिंह पार्क से बाजार होकर हांसी चुंगी तक पदयात्रा की। इस दौरान सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सवालों की तख्तियां लेकर चल रहे थे।
हिसार के सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’ की मौजूदगी में भाजपा सरकार हिसाब दो, जवाब दो के नारे लगाए। सांंसद हुड्डा ने कहा कि पक्की नौकरी लगाना तो दूर, भाजपा सरकार पक्की नौकरियों को कच्चे में बदल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कौशल निगम के जरिये बिना आरक्षण, बिना पेंशन, बिना मेरिट वाली कच्ची नौकरी की राजधानी बना दिया।
10 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में सरकारी नौकरी समाप्त कर दी, जबकि दो लाख सरकारी पद खाली हैं। अग्निपथ योजना लागू होने से पहले हर साल सेना में हरियाणा से 5,500 की पक्की भर्ती होती थी, अब वह घटकर 900 रह गई, जिसमें से चार साल बाद 225 ही पक्के होंगे। इससे युवाओं को नियमित रोजगार कम मिलेगा। इसी कारण संबंधित युवाओं में गुस्सा है। इस दौरान लोगों ने पूरे यात्रा मार्ग पर कई जगह फूल बरसाकर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया।