फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The government implemented the Chief Minister's Marriage Shagun Scheme

गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए सरकार ने लागू की मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना : उपायुक्त

Tue, 28 Jan 2025 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Jan 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
The government implemented the Chief Minister's Marriage Shagun Scheme
भिवानी। गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना लागू की है। इस योजना के तहत पात्र परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है, ताकि गरीब और बेसहारा परिवारों के सिर से बेटी की शादी पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जिले को 10 करोड़ रुपये का बजट अलॉट हुआ था। 28 जनवरी तक 1918 लाभ पात्रों को 9.99 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को विवाह पंजीकरण करवाने के उपरांत ही दिया जाएगा। इसके लिए विवाहित जोड़े की शादी का ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है। जो पात्र लाभार्थी परिवार मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपनी बेटी की शादी के छह महीने पूरे होने से पहले shaadi.edisha.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर कौशिक ने कहा कि पंजीकरण होने के पश्चात ही विवाहित कन्या के माता-पिता को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित एवं विमुक्त जाति के परिवार की आय 1,80,000 रुपये तक है, तो उसको मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 71,000 रुपये का लाभ मिलेगा। सभी वर्गों की विधवा महिलाएं, बेसहारा महिला, अनाथ बच्चे, बीपीएल सूची में है या उनकी आय 1,80,000 रुपये तक है, तो उनको इस योजना में 51,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आय 1,80,000 रुपये तक सामान्य या पिछड़े वर्ग के परिवार को 41,000 रुपये का अनुदान मिलेगा। विवाहित युगल दिव्यांग है तो उन्हें 51,000 रुपये और पति-पत्नी में से एक दिव्यांग है, तो उसको 31,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। किसी भी जाति एवं आय वर्ग से संबंधित महिला खिलाड़ी, बेशर्त है कि उसने 26 ओलंपिक, 16 गैर ओलंपिक और 22 टूर्नामेंट-चैंपियनशिप में से किसी में भाग लिया हो तो उसको भी 31,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed