फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The goods of encroaching shopkeepers will be confiscated: SDM

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान होगा जब्त : एसडीएम

Wed, 15 Jan 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The goods of encroaching shopkeepers will be confiscated: SDM
लोहारू के मुख्य बाजार में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते एसडीएम मनोज दलाल। 
लोहारू। एसडीएम मनोज दलाल ने बुधवार को तहसीलदार, थाना प्रभारी, नगर पालिका कर्मचारियों और पुलिस दल के साथ शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है कि सड़कों पर दुकानदार अपना सामान डालकर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त होगा।
विज्ञापन


बता दें कि लोहारू शहर के मुख्य बाजार, पोस्ट आफिस गली, नेहरू मार्ग, एसबीआई गली और शहीद भगत सिंह चौक मार्केट में इन दिनों दुकानों के बाहर भारी मात्रा में अतिक्रमण देखा जा सकता है। अतिक्रमण के कारण सब्जी मंडी रोड, मुख्य बाजार और नेहरू मार्ग गली में दिन में कई बार जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा शहर के दुकानदारों का भी दायित्व बनता है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें अन्यथा प्रशासन सख्त रुख अपनाने को मजबूर होगा। एसडीएम मनोज दलाल ने शहीद भगत सिंह चौक, फरटिया रोड, मुख्य बाजार, एसबीआई गली, पोस्ट ऑफिस रोड, बस स्टैंड के सामने और रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड से तक सड़क मार्ग पर दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को सड़क से अतिक्रमण हटाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी दुकानदारों को एक घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने चेतावनी दी और कहा कि भविष्य में फुटपाथ से आगे अतिक्रमण किया जाता है या सड़क को बाधित किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन रोड पर रेहड़ी व अस्थायी दुकान लगाने वाले लोगों से अपनी दुकानें फुटपाथ से आगे नही लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रधान धनपत सैनी, थाना प्रभारी शिव कुमार, नगर पालिका के सुरेंद्र सैनी सहित नपा सफाई कर्मचारी और भारी मात्रा में पुलिस बल उनके साथ था। उधर अनेक दुकानदारों ने भी प्रशासन के इस अभियान की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पूरे शहर का अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, लेकिन प्रशासन की उदासीनता और कथित मिलीभगत से शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा मिला है। लोगों ने दावा किया कि हमेशा की तरह इस बार भी प्रशासन का यह अतिक्रमण हटाओ अभियान महज ढकोसला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed